गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के कृषि स्नातक छात्रों ने वैज्ञानिक तरीके से कृषि कार्य पर आधारित व्यवहारिक ज्ञान की शुरुआत की । कृषि विज्ञान संस्थान के फार्म हाउस में कृषि स्नातक के छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र के व्यवहारिक अध्ययन के दौरान एग्रोनॉमी के सहायक प्राध्यापक डॉ दुर्गेश सिंह के दिशा निर्देशन में आज उन्नत प्रजाति के धान की किस्मों का पौधा रोपण किया। संस्थान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसके पूर्व छात्रों ने स्वीट कॉर्न मक्का की प्रजाति का बहुत ही सुंदर उत्पादन किया था ।कृषि के व्यवहारिक एवं वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह था एवं उन्होंने अपने कई मित्रों एवं अपने परिवारिक सदस्यों से संचार माध्यम के द्वारा इसे शेयर किया।
