गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी / रोहतास
रेलकर्मियों केअधिकारों की रक्षा को लेकर सदैव चौकन्ने रहने वाली रेलवे की एक मात्र मान्यता प्राप्त रेल संग़ठन ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने अब रेलकर्मियों को सुरक्षित रखने के जी- तोड़ मेहनत कर रही है।रेलकर्मियों के बीच कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराया।अब कोरोना के वैक्सीन लेने के दिन रात मेहनत कर रहे हैं और रेलकर्मियों तथा उनके आश्रितों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान भी चला रहें हैं। आज इसी क्रम में प्लान डिपो शाखा के तत्वधान में प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना ,डीडीयू स्थित फ्लैश वट्ट वेल्डिंग प्लान्ट मुख्य गेट पर ईसीआरकेयू ने गेट मीटिंग किया गया है
इस मीटिंग को संबोधित करते हुए ईसीआरकेयू के केन्द्रीय संग़ठन सचिव बी बी पासवान ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सिनेशन सबसे कारगर हथियार है | इसीलिए रेल कर्मियों का फर्ज बनता है कि महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन अवश्य लगाए और ज्यादा से ज्यादा लेने के लिए रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को भी वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित करें | साथ ही साथ रेल प्रशासन से मांग किया कि लोकल प्रशासन से वार्ता कर रेलवे मंडल अस्पताल एवं डीडीयू स्थित सभी हेल्थ यूनिट में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराएं ताकि सभी रेल कर्मचारी एवं उनके परिजनों को आसानी से टीका उपलब्ध हो सके। वैक्सिनेशन रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा | इसलिए रेल कर्मचारियों ओर उनके परिजनों से अपील है कि है कि सबसे पहले अपने एवं अपने परिजनों को कोरोना महामारी से सुरक्षित करें |
पासवान ने कहा कि इस वक्त फ्लैश वट्ट वेल्डिंग प्लांट के कार्य को बंद कर दिया गया हैं | यहां के कर्मचारियों को प्लान्ट डिपो कारखाना में कार्य के लिए भेजा गया हैं | जिसे कई वर्षों से बंद पडे ग्लूड ज्वाइन्ट के कार्य को union द्वारा महाप्रबंधक के समक्ष इस कार्य को चालू कराने की मांग की गई थी, तत्पश्चात ग्लूड जॉइंट से संबंधित सभी समाग्री क्रय किया गया | लेकिन अब मालूम चल रहा है कि रेल नहीं होने के कारण यह भी कार्य फिर से बंद कर दिया गया | इस पर यूनियन मांग करती है कि अविलंब रेल मंगवाने की व्यवस्था किया जाए | ताकि ग्लूड ज्वाइन्ट का कार्य प्रारंभ हो सके |साथ ही साथ लाखों रुपए खर्च कर ग्लूड ज्वाइंट से संबंधित अन्य सामाग्री मा़गवायी गई है | उसे वैधता तिथि समाप्त होने से पहले खर्च हो सके | ताकि रेल राजस्व की क्षति होने से बचाया जा सके | आगे इन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्लान्ट डिपो कारखाना स्थित चौकिदार एवं वेन्डर कर्मचारियों का पदोन्नति सोपान तकनिशियन में पदोन्नति हेतु नहीं रहने के कारण इन रेल कर्मचारियों को ग्रुप डी में ही रेल सेवा से सेवानिवृत होना पड़ता था | इस मुद्दा को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी हाजीपुर के समक्ष रखा गया | जिस पर उनके द्वारा पदोन्नति सोपान चालू करने का आश्वासन दिया हैं | इसे लागू होने से कर्मचारियों को भी पदोन्नति का रास्ता आसान हो जाएगा |
मीटिंग की अध्यक्षता ईसीआरकेयू के अध्यक्ष एस पी सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुल्तान अहमद, ए0के0 उपाध्याय, रामजी यादव, केदारनाथ तिवारी, मोहनराम, दिनेश कुमार सिंह , बी0बी0 सिंह बृज मोहन, रमेश कुमार श्रीवास्तव, विजय बहादुर प्रताप सिंह, जीत बहादुर थापा, ऋषिकेश यादव ,महेश कुमार, करमजीत, कृष्णा साह, आर0 के0 सिंह सहित सैकड़ों रेलकर्मी उपस्थित रहे|
