पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
डेहरी। रोहतास
शहर के पानी टंकी स्थित आवासीय सनबीम पब्लिक स्कूल में टीचर ट्रेनिंग शुरू करने की मान्यता दी गई है। जो विघालय के साथ-साथ शहर के लिए बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है। बताते चलें कि सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त आवासीय सनबीम पब्लिक स्कूल 1996 से संचालित है। सभी मानकों पर खरा उतरने एवं करीब सभी वर्गों में बच्चों का शत प्रतिशत परीक्षा में सफल होने पर सीबीएसई द्वारा विद्यालय को समय-समय पर प्रोत्साहित भी किया जाता है। विद्यालय में 10वीं वर्ग तक की पढ़ाई होती थी। किंतु वर्ष 2021 में सीबीएसई में विद्यालय में 12वीं तक की पढ़ाई करने की अनुमति दे दी। जिसे लेकर पिछले दिनों कई अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधक का स्वागत भी किया था। इसी बीच विद्यालय के उपलब्धियों में एक और कड़ी तब जुड़ गई, जब उदमिता विकास केंद्र पटना ने सनबीम पब्लिक स्कूल में एनटीटी प्री प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग विद्यालय में प्रारंभ करने की अनुमति दे दी है। केंद्र के निदेशक ने विद्यालय के प्राचार्य को लिखे पत्र में कहा है कि एआईओ तथा यूएसए द्वारा मान्यता प्राप्त तथा इंदिरा गांधी स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित तथा उद्यमिता विकास केंद्र पटना द्वारा अध्ययन केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। विद्यालय द्वारा क्लासरूम और इंफ्रास्टक्चर व्यवस्था की जाएगी। तथा उद्यमिता विकास केंद्र पटना की होगी। विद्यालय के निदेशक प्राचार्य अनुभा सिंहा ने इसके लिए खुशी का इजहार किया है। तथा कहा है कि डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में शिक्षा का विकास के लिए सनबीम पब्लिक स्कूल सतत प्रयास की।
