राष्ट्रीय जनता दल के 25वां स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक ने बारूण प्रखंड कार्यालय का किया उद्घाटन


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- राष्ट्रीय जनता दल का 25वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय पार्वती मार्केट सोननगर बारूण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नबीनगर के राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने दल का झंडोत्तोलन कर किया। इस अवसर पर विधायक ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर माला और दीप जलाकर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी जयंती मनाई गई तथा महादलित समाज के छोटे बच्चे उज्ज्वल कुमार से 25वां सिल्वर जुबली का केक कटवाया गया। विधायक ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि आज दल के स्थापना दिवस पर हमने कार्यालय का उद्घाटन किया है ताकि यह यादगार रहे और हमारा संगठन दिनों- दिन और मजबूत हो सके। हमारे नेता लालू प्रसाद यादव सदैव दलितों ,पिछड़ों, वंचितों, शोषितों अल्पसंख्यकों के नेता रहे हैं।  इसलिए स्थापना दिवस का केक हमने अंतिम पंक्ति में रहने वाले बच्चें से कटवा कर यह संदेश दिया है की आज भी हमारा दल सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर अड़िग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा राजद के प्रदेश सचिव डॉ चंदन कुमार ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। हम सभी कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर यह संकल्प लेते हैं कि हम संगठन के मजबूती के लिए और दल के नीति और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर धनंजय कुमार सिंह को विधायक ने माला पहनाकर राष्ट्रीय जनता दल  की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष युगल यादव, धनंजय यादव ,राजेंद्र यादव ,धर्मजीत यादव, बिन्दु यादव, शत्रुघ्न यादव, तैयब हुसैन मौलाना नूरानी ,खालिक हुसैन, अशोक राम, जितेंद्र सोनी, अनिल सिंह ,मुकेश प्रजापति, शिव प्रसाद पाल ,मुन्ना कुमार, रंजन कुमार ,रंजीत कुमार, अजीत कुमार ,ललेंद्र,योगेश सिंह,अर्जुन भुइँया, रवि गुप्ता,गौतम, के अलावा सैकड़ों महिला और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।