गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /इन्द्रपुरी
डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में सोमवार को भैसाह शक्ति केंद्र पर बस्तीपुर गांव के काली मंदिर परिसर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश मंत्री अजय यादव व पंचायत प्रभारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह उपस्थित हुए सर्वप्रथम डा मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित की गई तथा भारत माता की जय का नारा लगाया गया तत्पश्चात गांव के मुख्य सड़क के किनारे दर्जनों औषधीय पौधा नीम एवं फलदार पौधा का वृक्षारोपण भी किया गया मुख्य अतिथि श्री यादव ने सेवा ही संगठन है के तहत ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि पेड़ों की कटाई एवं बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्वस्थ रहने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगानी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण एवं पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके वही उनकी जीवनी बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि डॉ मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था और उन्होंने अपनी अंतिम सांस संदिग्ध परिस्थितियों में 23 जून 1953 को श्रीनगर में ली उन्होंने अपने जीवन का प्रारंभ वकील के रूप में किया कोलकाता विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाकर कानून का अध्ययन किया उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक कार्य की एक मंत्री के रूप में डॉ मुखर्जी को सफल 4 परियोजनाओं की शुरुआत करने का श्रेय जाता है 1948 में पश्चिम बंगाल के चितरंजन में स्वचालित इंजन कारखाने की शुरुआत हुई , हिंदुस्तान एयरक्राफ्ट फैक्ट्री को लिमिटेड कंपनी के रूप में पुनर्गठित किया तभी इंडियन एयर फोर्स के लिए जेट एयरक्राफ्ट की असेंबलिंग की तथा भारतीय रेलवे के लिए स्टील रेल कोच का तथा निजी परिवहन के लिए बसों के बाहरी ढांचे का निर्माण किया गया भारत में इस्पात उत्पादन की मात्रा की मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने 1955 में एक नए स्टील प्लांट की स्थापना की वह पहले व्यक्ति थे जो भारत की एकता तथा एकीकरण के लिए शहीद हुए मौके पर जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, प्रखंड महामंत्री सोनू सिंह, भाजयुमो के अजय ओझा समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए
