गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
डेहरी के न्यू डिलिया स्थित बलराम मार्केट में जया ऑटो क्लिनिक का उदघाटन रविवार को भाजपा के पूर्व प्रत्याशी व आवाज जन जागृति मोर्चा अध्यक्ष कुमार बिनोद सिंह ने फीता काट कर किया । इस मौके पर उन्होंने कहा की जया ऑटो क्लिनिक के खुलने से शहरवासी को अपने दो पहिया वाहन के रख रखाव में काफी लाभ होगा और उन्हे एक ही छ त के नीचे सभी सुविधा मिलेगा । वहीं जया ऑटो क्लिनिक खुलवाने वाले लाला कॉलोनी निवासी अनिल कुमार सिंह ने बताया की शहर में पहली बार एक ही छत के नीचे सारी सुविधा का लाभ दो पहिया वाहन रखने वाले को मिलेगा । गुजरात की प्रतिष्ठित कंपनी स्पीड फोर्स के द्वारा वाहन के रख रखाव की सुविधा दी जाएगी ।उन्होंने बताया कि क्लिनिक द्वारा पिकअप और ड्रॉप सुविधा भी दी जाएगी ।कोई भी वाहन चालक घर बैठे मोबाईल से काल कर अपने घर पर मैकेनिक बुला सकता है । वहीं दुर्घटना स्थल पर भी सेवा क्लिनिक के द्वारा दिया जायेगा । क्लिनिक के द्वारा बीमा सभी दो पहिया वाहनों का घर बैठे बीमा कराने का भी सेवा देगी उच्च स्तर के मैकेनिक के साथ कम शुल्क पर क्लिनिक सेवा देने के प्रतिबद्ध है । मौके पर वार्ड पार्षद सरोज उपाध्याय, संजय चौधरी, सत्येन्द्र कुशवाहा, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, युवा समाजसेवी धनंजय सिंह, कोल डिपो सचिव संतोष सिंह, अजय सिंह, चंद्रहस दुबे आदि उपस्थित थे ।
