बकरीद पर्व को लेकर डेहरी नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के बकरीद पर्व को लेकर डेहरी नगर थाना परिसर में एसडीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में शहर के कई गणमान्य नागरिक सहित वार्ड पार्षद ने भाग लिया. कोरोना काल को लेकर शांति समिति की इस बैठक में पहले की अपेक्षा भीड़भाड़ काफी कम दिखी.वावजुद सोशल डिस्टेंसिंग के बीच दोनों समुदाय के लोगो ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के बीच पर्व मनाने का निर्णय लिया. बैठक को संबोधित करते हुए विनय बाबा ने कहा कि शहर के चौक चौरहा व ओटो व ठेला चालक पर पुलिस बल तैनात करने की आवश्यकता है.जबकि पिर्मोहमद ,असलम कुरेसी ,अधिवक्ता मुटूर पांडे ,वैरिश्टर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किया. एसडीएम समीर सौरभ ने कहा कि सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन्स का पालन करे और संक्रमण से बचे.यह पर्व भी इसी संक्रमण के बीच हुआ है इसलिए संक्रमण से बचते हुए पर्व को भी मनाना है. लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने अपने घरों मे बकरीद की नमाज अदा करेंगे. मौके पर उन्होंने उपस्थित दोनों ही सम्प्रदाय के लोगो को आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाये रखने की अपील की. वहीं शहर के सभी सवेंदनशील जगह की जानकारी ली.शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस बल तैनात करने की बात कही.कहा कि उपद्रवियो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.इस मौके पर डेहरी नगर थानाध्यक्ष , सीओ अनामिका कुमार ,डी सि एल आर स्वेता मिश्रा , वि डी ओ पुरुषोत्तम द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे |