दिन के उजाले मे भी खुलेआम हो रहे हैं चोरी, पुलिस रोकने में नाकाम


 पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध कार्यों में जप्त अरबों रुपए की सैकड़ों वाहनों को सड़क पर छोड़ रखा है. सड़कों पर खड़े वाहनो का बड़े ही आराम से रात के अंधेरे के साथ दिन के उजाले में भी चोर चोरी कर बड़े ही आराम से उसे बाइक, टेंपो, साइकल  पर लादकर कबाड़े में बेच रहे हैं. ऐसे ही घटना शुक्रवार और शनिवार को जप्त वाहनों के पार्ट्स चोरी करते दो चोरों को एनीकट इको पार्क के समीप पुलिस ने स्थानीय लोगो के सहयोग से धर दबोचा. शनिवार को कैश अहमद को  को पुलिस ने जप्त वाहनों के चोरी के पार्ट्स सहित पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा वही शनिवार सुबह दिन के उजाले में बाइक पर दो चोर को पब्लिक ने चोरी के सामग्री के साथ पकड़ा लेकिन पब्लिक को चकमा देकर एक चोर फरार हो गया दूसरा चोर बाइक के साथ पकड़ा गया चोर ने बताया कि मेरा नाम जतन पासवान मे बारह पत्थर के निवासी हूं.  और भागे हुए चोर का नाम बितन कुमार बताया स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़ कर सूचना पुलिस को दी मौके से पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर ले गए बताते चलें कि सड़कों पर अरबों रुपए की वाहन खड़ी है जिन्हें पुलिस द्वारा पकड़ कर लाया जाता है लेकिन उसकी सुरक्षा के लिए होमगार्ड के जवान को भी रखा गया है लेकिन वाहनों के पार्ट्स की सुरक्षा में पुलिस नाकाम है आए दिन ऐसी घटना होते रहते हैं और स्थानीय लोगों की मदद से ही पुलिस चोर को पकड़ती है.



दिन और रात के उजाले में चोर सक्रिय ;-

डेहरी एनीकट स्थित सिंचाई विभाग के कार्यशाला के चारदीवारी के अंदर पुलिस द्वारा जप्त वाहन वाहन को रखा गया है चोर बड़े ही आराम से ट्रक एवं ट्रैक्टर का पार्ट्स चोरी कर रात के अंधेरे के साथ-साथ दिन के उजाले में ही कबाड़े तक पहुंचाने में जुटे हैं और उस से मोटी रकम कमा रहे हैं चोरों के लिए वाहनों के जप्त  पार्ट्स अब चोरी करना इतना आसान हो चुका है की वह दिन के उजाले में ही वाहनों द्वारा चोरी कर ले जा रहे हैं इसे प्रशासन रोकने में नाकाम साबित हो रही है.


डेहरी से लेकर औरंगाबाद तक चोरी के सामान खरीदते हैं कबाड़ी वाले - 

पुलिस द्वारा जप्त वाहन के पार्ट्स को चोरी चोरों द्वारा चोरी कर बड़े आराम से कबाड़े के दुकान में इन्हें बेच दिया जाता है .डेहरी और औरंगाबाद के कबाड़ दुकान इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं उन्हें चोरी के सामान कम कीमतों में चोर बेच रहे हैं और चोली के सामग्री को वह गला कर ऊंची कीमत कम आ रहे हैं शुक्रवार को पकड़े गए चोर तार औरंगाबाद से भी जुड़ा हुआ है इस मामले को पुलिस ने खुलासा किया चोर के मुताबिक डेहरी के कई ऐसे कबाड़ दुकान है जहां चोरी के सामग्री खरीदी जाती.


क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को पकड़े गए चोर के पास से एक बाइक और वाहन के पार्ट्स मिले हैं जिन्हें यह डेहरी के कबाड़ दुकान में बेचा करता है पुलिस पकड़े गए जोर से पूछताछ कर उक्त ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और इसके गिरोह का पता लगाया जा रहा है शुक्रवार को पकड़े गए चोर कैश अहमद द्वारा बताए गए कबाड़ दुकान औरंगाबाद में छापेमारी की गई जहां से चोरी की गई सामग्री को बरामद किया गया और कबाड़ दुकान के मालिक पर एफ आई आर दर्ज किया गया. वही पकड़े गए चोर फरार चोर को भी पुलिस ढूंढ रही