गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /इंद्रपुरी
इंद्रपुरी क्षेत्र के बड़ीहा स्थित आनंद मैरिज हॉल मैं सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता देहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने किया मुख्य अतिथि रोहतास जिला अध्यक्ष सुशील कुमार व देहरी के पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात सामूहिक रुप से बंदे मातरम जाते हुए भारत माता की जय का नारा लगाया गया मंडल की ओर से आए हुए अतिथियों को माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया जिलाध्यक्ष ने प्रखंड क्षेत्र से आए मंडल पदाधिकारियों को संगठन मजबूती पर बल दिया बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जाकर वृक्ष लगाने का आह्वान किया वही पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए ऐतिहासिक कार्यों धारा 370 और राम मंदिर निर्माण जैसे किए कार्यों की सराहना की अंत में कार्यकर्ताओं ने फलदार एवं औषधीय पेड़ लगाया मौके पर जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, मंडल प्रभारी परमहंस सिंह, प्यारेलाल ओझा, शिक्षा प्रकोष्ठ के कन्हैया सिंह, बबल कश्यप, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ नवीन नटराज, प्रकाश गोस्वामी, विष्णु दुबे, अरविंद दुबे, दिनेश सिंह, रंजीत तिवारी, डॉ ओम प्रकाश, रंग बहादुर सिंह, प्रेमचंद कुशवाहा, समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री उदय कुशवाहा ने किया
