रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से चलेंगी ये पैसेंजर ट्रेनें


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

 बिहार में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से चलेंगी ये पैसेंजर ट्रेनें  : बिहार में ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। पूर्व मध्‍य रेलवे ने 26 जुलाई से अगली सूचना तक पटना-दानापुर और आरा-सासाराम के बीच डेमू और मेमू पैसेंजर स्‍पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आ जाने के बाद रेलवे मेल एक्‍सप्रेस ट्रेनों के साथ ही डेमू और मेमू पैसेंजर ट्रेनों का भी परिचालन शुरू कर रहा है। मेमू और डेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से लोकल यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। इसी क्रम में पूर्व मध्‍य रेलवे 26 जुलाई से अगली सूचना तक बरौनी से पटना और दानापुर तथा आरा और सासाराम के बीच डेमू और मेमू पैसेंजर स्‍पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है।  इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व मध्‍य रेलवे के मुख्‍य जनसम्‍पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 26 जुलाई से तीन जोड़ी मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। इन पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव, मार्ग और समय पहले की तरह ही होगा। यात्रियों को इससे जुड़ी विस्‍तृत जानकारी एनटीईएस या डॉयल 139 से मिल सकती है।

ट्रेन नंबर 03672 सासाराम-आरा डेमू स्पेशल दिनांक 26 जुलाई से अगले आदेश तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन सासाराम से 11.15 बजे खुलकर सभी छोटे -बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 14.20 बजे आरा पहुंचेगी। 
2.ट्रेन नंबर 03673 आरा-सासाराम डेमू पैसेंजर स्पेशल 26 जुलाई से अगले आदेश तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन आरा से 15.05 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 18.25 बजे सासाराम पहुंचेगी।