दीपराज की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
योजना में हुए भारी अनियमितता को लेकर डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को योजना की जांच को लेकर 1 जून को शिकायत पत्र लिखी थी। योजना में हुए भारी गड़बड़ी को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए अनुमंडल लोक शिकायत निवारण एवं कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को योजना के जांच का आदेश दिया है। बताते चलें कि डेहरी डालमियानगर नगरपरिषद की महत्वकांक्षी योजना राजकीय मध्य विद्यालय के चाहर दीवारी से सटे त्रिगुण मोड़ होते हुए कचौड़ी गली तक दोनों तरफ आरसीसी नाला निर्माण का था। जिसके संवेदक अनिल राय, ग्राम बिशुनपुर, अकोढ़ी गोला तथा आलोक कुमार, ग्राम मेदनीपुर, नासरीगंज थे। मुख्य पार्षद ने अधोहस्ताक्षरी शिकायत पत्र में लिखा है कि प्रक्कलन में निहित विशिष्टियों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कार्य नहीं करते हुए भारी अनियमितता की गई है। उन्होंने शिकायत पत्र में साक्ष्य के बारे में भी लिखा है कि कार्य के अनियमितता से संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास उपलब्ध है। आरोप की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि संयुक्त रुप से जांच कर मंतव्य भारीत प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरीत 7 दिन के अंदर उपलब्ध कराया जाए।
