गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/रोहतास
पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती के दिशा निर्देश पर जिले भर के विभिन्न थानों द्वारा अपराधियों एवं माफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। जिसके तहत प्रतिदिन दर्जनों अपराधियों एवं माफियाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है तथा जिले से अपराध का ग्राफ लगातार गिर रहा है। रोहतास पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों एवं माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक रोहतास ने जून माह के दौरान रोहतास पुलिस की कार्रवाई का रिपोर्ट प्रस्तुत किया है। रिपोर्ट के अनुसार जिले के विभिन्न थानों द्वारा जून माह के दौरान 448 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा 447 अपराधकर्मियों को जेल भेजा गया है। इस दौरान 4 अग्नियास्त्र, 15 कारतूस, 45 खोखा भी बरामद किया गया है। मद्य निषेध अधिनियम के तहत 1695.6 लीटर देशी शराब व 17583.79 विदेशी शराब कुल मिलाकर 19279.39 लीटर शराब बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त 5,800 लीटर महुआ पास भी विनष्ट किया गया है। साथ ही 108 वारंट का निष्पादन भी किया गया है। अवैध खनन के तहत 139 ट्रक एवं ट्रैक्टर जप्त किया गया है। इसके साथ 23 मोटरसाइकिल, 10 अन्य वाहन, 18 मोबाइल तथा एक बर्तन भी जप्त किया गया है। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान 13,13,000 रुपये एवं मास्क चेकिंग के दौरान 1,42,550 रुपये तथा 4,580 रुपए नगद बरामदगी हुई है।
