पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
डेहरी/रोहतास
रोहतास जिले में पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर छिनौती, लूट एवं अन्य मामलों में मोबाइल की चोरी एवं गायब होने के मामला की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए एसपी द्वारा एक विशेष टीम गठित कर चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी हेतु जिले के तमाम थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिया गया। एसपी आशीष भारती के निर्देश पर चोरी हुए मोबाइल को जप्त करने के लिए वैज्ञानिक व तकनीक का इस्तेमाल किया गया। जिसके तहत जून माह में इस तरह के कुल 43 मोबाइल बरामद किये गए है। जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं गत अप्रैल माह में भी पुलिस द्वारा इस तरह के 54 मोबाइल बरामद किए गए थे।जिसकी कीमत करीब 7.50 लाख रुपये आकी गई थी। बरामद मोबाइल वितरित करने के लिए स्थानीय थाना द्वारा मोबाइल प्राप्त की सूचना मोबाइल धारक को दी गई। साथ ही मोबाइल वितरित करने की तिथि एवं स्थान भी बताया गया। जिसके तहत 3 जुलाई को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जप्त मोबाइल वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया की सबसे अधिक डिहरी नगर थाना द्वारा कुल 17 मोबाइल बरामद किए गए हैं। वही बिक्रमगंज थाना द्वारा 6 मोबाइल बरामद किया गया हैं। इसके अलावा नटवार, कोचस, दावथ, तिलौथू द्वारा 2 -2 मोबाइल बरामद किया गया हैं। जबकि दिनारा, भानस, सासाराम मुफस्सिल, संझौली, सूर्यपुरा एवं चेनारी थाना द्वारा एक-एक मोबाइल बरामद किया गया हैं। अगरेर थाना ने 3 मोबाइल बरामद किया है। इस तरह कुल 43 मोबाइल बरामद किया गया है। जप्त मोबाइलों को मोबाइल धारकों को सौंप दिया गया है तथा उन्हें आगे चौकस रहने की भी सलाह दी गई है।
