गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
भारतीय जनता पार्टी डेहरी नगर के द्वारा श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी डेहरी विधानसभा के कार्यालय कैनाल रोड में मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के महामंत्री शशि भूषण प्रसाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह इस कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में राजेंद्र सिंह भोला भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी बबल कश्यप नगर महामंत्री कुंवर सिंह नगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह सुनील कुमार पाठक वीर बसंत लाल नगर मंत्री गुड्डू विश्वकर्मा पुतुल सोनी पिंटू कुमार अति पिछड़ा अध्यक्ष राजेश चंद्रवंशी युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार रंजीत माला कार पांडे जी रवि शंकर रवि पासवान नंदन चौधरी रंजीत कुमार मुकेश सिंह अश्वनी चंदन इत्यादि लोग सम्मिलित हुए नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी एक अच्छे शिक्षाविद चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था और उनकी संदेहास्पद मृत्यु 23 जून 1953 को हुई उनकी जीवन संगिनी का नाम सुधा देवी था उन्होंने हमें हमारे देश को एक संविधान एक निशान दिया हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके बताए हुए राह पर चलनी चाहिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमेशा हम सभी के बीच अमर रहेंगे यह कार्यक्रम डेहरी नगर में सभी शक्ति केंद्रों पर किया गया साथ ही इस कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण महा अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में वृक्ष लगाए गए
