अब्दुल कयूम अंसारी का 116 वा पुण्यतिथि मनाया गया


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

डेहरी भारत बंटवारे के कट्टर विरोधी पूर्व मंत्री पत्रकार राष्ट्रीय नेता अब्दुल कयूम अंसारी साहब का 116 वी पुण्यतिथि आज डेहरी ऑन सोन में अंसार कान्फ्रेंस के बैनर तले जदयू नेता मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में मनाई गई जिसका संचालन जनरल सेक्रेटरी जावेद अनवर अंसारी ने किया उक्त प्रोग्राम में डेहरी के प्रख्यात चिकित्सक डॉ निर्मल सिंह भावी सांसद प्रत्याशी ने कहा कि अंसारी साहब किसी खास जाति के नेता नहीं थे बल्कि वह देश के बहुत बड़े रहनुमा थे जो अति पिछड़े दलित महादलित अल्पसंख्यक समाज और मोमिन समाज के भक्त थे अंसारी समाज के लोग उन्हें अपना मार्गदर्शक मांगते हैं मैंने पूर्व के दिनों में इनके कार्यक्रम में हमेशा उपस्थिति दिया है इनके नाम पर फायदा उठाने वाले बहुत से लोग मंत्री और सांसद बनकर अपना उल्लू सीधा कर लिए आज बहुत दुख हो रहा है ऐसे शख्सियत के नाम  पर यहां महज एक दर्जन लोग जुटे है वही लल्लू चौधरी ने कहा कि देशभक्त के रूप में चर्चित अंसारी साहब को भारत रत्न मिलना चाहिए आज उनके वंशज के लोग भी यहां नहीं पहुंच पाए हैं उनके समाज के लोगों की भी संख्या बहुत ही कम है रोमिंग समाज के नेता के नाम पर सभी को अपना काम छोड़कर आज उनके लिए जश्न मनाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है पहले सभी वर्ग के नेता मंत्री विधायक सांसद डेहरी में पहुंचकर इन के नाम पर अपनी राजनीति की रोटी सेक चुके हैं बिहार प्रदेश अंसारी महापंचायत के संयोजक वसीम अंसारी ने कहा कि देश के इस बड़े नेता के नाम पर अब तक हम लोगों ने फायदा उठाया है लेकिन हमारे लोग आपस में बिखराव के कारण राजनीति में पिछड़ रहे हैं उनके जमाने में 8: से 10: मंत्री हुआ करते थे आज क्या स्थिति है आप देखिए जब तक आप लोग मुट्ठी की तरह एकजुट नहीं होंगे आपका कोई भी राजनीतिक विकास नहीं हो सकता और ना ही आपको कोई हक देने वाला है मैं इसके लिए बिहार सहित उत्तर प्रदेश झारखंड सभी जगह आवाज लगा रहा हूं डेहरी आन सोन में आप लोगों की उपस्थिति देखकर मुझे बहुत ही शर्मिंदगी हुई है मैं खुश हूं कि कुछ लोग भी जगे हुए हैं जो लोग सो चुके हैं वहां अपने हक को खो चुके हैं आप आगे की सोच रखिए और एकजुट होने की शपथ लेते हुए यहां से जाइए तभी उनके दिल को सुकून मिलेगा उक्त कार्यक्रम में बीगू अंसारी  तौफीक अंसारी शाहनवाज अंसारी एहसान अंसारी राशिद अंसारी बिलाल अंसारी आजाद हुसैन सरफुद्दीन अंसारी कुर्बान अंसारी अजीमुद्दीन तौकीर अंसारी महमूद आलम मुन्ना अंसारी मंजूर आलम अजय कुमार अन्य दो महिलाएं उपस्थित होकर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया