विद्युत पोल गिरने से दबकर महिला की मौत। विरोध में सड़क जाम जमकर हुआ हंगामा। हादसा का कारण बताया गया विद्युत विभाग की लापरवाही।




पुष्पा गुप्ता  की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के शहर के जखी बीघा में सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला पर विद्युत पोल गिरने से घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय संजरी देवी पति स्वर्गीय झूलन चंद्रवंशी घर से किसी काम के लिए निकली थी उसी समय बिजली का पोल उस पर गिर गया ।जहां उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने कुछ देर तक सड़क जाम किया और विरोध में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। आक्रोशित लोग इसके पीछे विद्युत विभाग की लापरवाही बता रहे थे। सूचना पाकर पहुंचे पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने लोगों को शांत कराया और विद्युत विभाग के एसडीओ को घटनास्थल पर बुलाया। नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा सीओ अनामिका कुमारी के साथ विद्युत विभाग के एसडीओ दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। जखी बीघा निवासी राजेश कुमार,मुन्ना सिंह आदि का आरोप था कि विद्युत विभाग वसूली पर जोर और सिस्टम में कमजोर दिखती है। शहर के अधिकांश स्थान पर लगाए गए विद्युत विभाग का पोल हवा के एक झोंके में गिर जाता है। एक ओर शहर में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान है। दूसरी ओर विद्युत पोल गिरने की घटना आए दिन होते रहते हैं। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई सुधार नहीं होता है। विद्युत विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मी तक जबरन अवैध वसूली में मशगूल रहते हैं। अब भी शहर के कई स्थान पर गाड़े गए नए विद्युत पोल हादसे को आमंत्रण दे रही है। वही उपभोक्ता गौतम कुमार का कहना था कि शिकायत के बाद अधिकारी ध्यान क्यों नहीं देते हैं? विध्युत बिल जमा करने के बाद भी इंट्री नही होता है | बिना उपभोगता को सुचना दिए विध्युत कनेक्शन काट दिया जाता है | फिर विधुत चोरी का इल्जाम लगा कर वसूली का प्रक्रिया किया जाता है | और मीटर वाले तक को अधिकारी से लेकर कर्मी केस करने की धमकी देकर पैसा वसूलते हैं। मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक ने भी विद्युत विभाग के अधिकारियों से विद्युत पोल की मरम्मती तथा व्यवस्था में सुधार को कहा। विद्युत विभाग के एसडीओ दीपक कुमार का तर्क था कि किसी ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल गिरा है। हालांकि सीओ ने मृतक परिजनों को सरकारी सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।