मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- अभाविप बारून इकाई बारूण के कार्यकर्ता के द्वारा जरूरत मंद एक मरीज को रक्तदान कर उसकी जीवन बचा कर मानवता का मिशाल पेश किया है। नगर पूर्व मंत्री अनिश पांडे ने बताया कि उनके नम्बर पर रक्तदान करने के लिए फोन आया और बताया कि बारूण थानाक्षेत्र के मोहनगंज निवासी जय कुमार सिन्हा को ब्लड की बहुत जरूरी है। फोन के तुरंत बाद अभाविप के कुछ कार्यकर्ता के साथ डेहरी डा.सुनिल बास अस्पताल में गया। वहां पर अपने टीम अभाविप के कार्यकर्ता अमन शर्मा ने जरूरत मंद मरीज को रक्तदान किया। कहा रक्तदान महादान है।संकट में इस प्रकार का सहयोग कर आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर मौजूद कोसाधयक्ष जितेंद्र कुमार साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
