मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण (औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के प्रितमपुर के पास नेशनल हाईवे से दूध भरी टैंकर चार्ट में कूदते हुए पलट गई। घटना रविवार के अहले सुबह की है। बारूण थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह चालक की नींद लगने की वजह से दूध भरे टैंकर सड़क के किनारे कूदकर पलट गई। जिससे ट्रक चालक का सिर फटने से घायल हो गया।घायल चालक को औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। बताया कि चालक उत्तर प्रदेश के जयंती बिहार कोयला नगर कानपुर का निवासी कुलदीप तिवारी के रूप में पहचान हुई है। चालक कुलदीप तिवारी 14 चक्का टैंकर जिसका नंबर है जीजे 02 zz 8442 से, कानपुर जय गुरू नामक डेयरी कंपनी से करीब 30 हजार लीटर दूध लेकर जमशेदपुर जा रहा था। इसी बीच बारूण के प्रितमपुर में दुर्घटना हो गई। जिससे सारा दूध धान के खेत बह बह कर नष्ट हो गया।
