मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के टेरी पुल के काजीचक दोमुहान के पास एक अज्ञात शव मिला है। जिसे बारूण पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का उम्र लगभग 35 वर्ष है और अंडरवियर व गंजी पहने हुए है। अज्ञात शव की खबर सुनते ही उपप्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह के साथ काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए, परन्तु किसी ने नहीं पहचाना। लोंगो ने अनुमान लगाते हुए चर्चा कर रहे थे जिस जगह शव पड़ा था वही बिजली की लोहे के खम्भे मे विधुत के कारण भी हो सकता है। हांलाकि आखिर ये युवक इधर क्यों आया होगा भिन्न भिन्न तरह का चर्चा चल रहा था। इधर थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि संगधिध अवस्था में शव को कब्जे में लेते हुए पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि अभी मृतक की मौत का कारण नही पता चला है। वही शव की पहचान को लेकर तीन दिनों तक थाने में शव को रखा जाएगा।
