मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण (औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड में न्यू एरिया के पास सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार एक युवक की मौत तो दूसरा घायल हो गया। बारूण थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि मृतक बारूण बाजार के निवासी 35 वर्षीय पंकज कुमार उर्फ सोनू एवं घायल बारूण बाजार के ही अभिषेक कुमार के रूप में पहचान हुई है। बताया कि रविवार के अहले सुबह ये दोनों कही बाहर से अपने घर आ रहे थे कि अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाईक पर सवार पंकज कुमार उर्फ सोनू और अभिषेक कुमार दोनों सड़क के किनारे चार्ट में जा गिरा। इस दुर्घटना में बजाज कंपनी की पल्सर बाईक जिसका नंबर है बीआर 26 एस 9960 क्षतिग्रस्त हो गया। इधर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पंकज कुमार की पत्नी अनीता देवी और इनकें स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बाजार मे मातम का महौल है। लोग कह रहे हैं कि मृतक के छोटे-छोटे दो बच्चे यश कुमार और अयांश कुमार की सर से पिता का साया हट गया। मृतक किराना दुकान चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था,इस घटना से मानव उसके परिवार पर पहाड़ टूट गया है। दुर्घटना के बाद खबर मिलते ही देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गया। मौके पर बारूण थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा, एस.आई विपिन बिहारी सिंह ने घटना की जांच पड़ताल कर घायल को बारूण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा तो वही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतक के स्वजनों को सौंप दिया।
