नवोदय विद्यालय के कर्मचारीयों के CCS पेंशन दिलाने के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):-  देश भर में नवोदय विद्यालय के कर्मचारीयों के कई वर्षो से अन्य संस्थानों से उत्तम सेवाएं समाज को प्रदान करते आ रहे हैं। उनकी अंकुठित दीक्षा, अमूल्य सेवा का ही परिणाम है कि आज हमारे देश के ग्रामीण बच्चे समाज में सेवा के उच्च पदों पर कार्यरत होकर समाज की सेवा कर रहे हैं। ग्रामीण वंचित वर्गो के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने मे उनके अथक परिश्रम एंव समर्पण निहित हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय बारूण के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने बताया की भारत सरकार के महान सपने को साकार करने मे नवोदय विद्यालय बाकी संस्थानों से अग्रणी है। आज देश में नवोदय विद्यालय समिति की अपनी पहचान है। अपना वर्चस्व है, परंतु उनका यह दुर्भाग्य है कि वे आज भी सीसीएस पेंशन से वंचित है। हालाँकि नवोदय विद्यालय 1985 मे मॉडल स्कूल के रूप में स्तित्व में आया और बाद मे उनका नाम बदल कर नवोदय विद्यालय कर दिया गया।  समिति के पास साक्ष्य होने के बावजूद और भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार आवश्यक पात्रता रखने के बाद भी नवोदय विद्यालय को सीसीएस पेंशन नही दी गई थी, जबकि भारत सरकार  ने नवोदय विद्यालय के बाद आने वाले संगठनों को सीसीएस पेंशन दी है। वर्षो के संघर्ष के बाद एन वी एस की कार्यकारी समिति ने मामले को उपर तक पहुंचाया है और केंद्र शिक्षा मंत्रालय ने भी नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारीयो को सीसीएस पेंशन देने की सिफ़ारिस की है। कहा कि अपने विद्यालय के सह कर्मचारीयो के साथ औरंगाबाद जिला के सांसद सुशील कुमार सिंह से मुलाकात कर इस मुद्दे पर अपनी राय रखने का प्रयास किया। जिसमे टी.एन यादव, के.डी सिंह, एम.के सिंह, ए.के अनिल, हेमचंद् श्रीवास्तव, एस.एन सिंह, डी बी सिंह आदि रहे। 3 जुलाई 2021 को प्राचार्य महोदय के निरीक्षण मे सभी कर्मचारियों ने सांसद महोदय से पेंशन लागू करने के उप्लक्ष मे बात चित की और अपना मत  सांसद सुशील कुमार सिंह के समक्ष रखा। 
बता दे कि याचिका समिति शाखा के तहत 12 जुलाई को लोकसभा मे सीसीएस पेंशन को लेकर बैठक और चर्चा होनी है, जिसमे अध्यक्ष विरेंद्र कुमार होंगे और औरंगाबाद जिले के सांसद सुशील कुमार सिंह, मनोज तिवारी,  पी रविन्द्र नाथ, राजन बाबूराव विचारी, डॉ भारती प्रवीण प्रावार, डॉ सकुंटा मजूमदार समेत अन्य सांसद मौजूद रहेंगे। यह बैठक एन.वि.एस के सभी क्रमचरियों के पेंशन से जुड़ी परेशानी के लिए अहम साबित होगी। क्योंकी इस बैठक में सीसीएस पेंशन को लागू करने और उसके विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होनी है।