गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न संस्थानों द्वारा आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के तत्वाधान में पर्यावरण विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने आम का पौधा लगाया और आजीवन उसके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अपील की कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाएं और उसकी रक्षा की जिम्मेदारी लें ताकि पर्यावरण अनुकूल हो एवं इसका लाभ सभी को प्राप्त हो। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक डॉ संदीप मौर्या, नर्सिंग कालेज के उप प्राचार्य नितेश कुमार, फार्मेसी कॉलेज के शिक्षक भुवनेश त्रिपाठी समेत कई लोग उपस्थित थे ।इसी बीच नारायण स्कूल ऑफ ला के तत्वावधान में भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें निदेशक प्रोफेसर राकेश वर्मा तथा शिक्षक डॉ संजय कुमार सिंह ,सिमल कुमार सिंह, देवेश कुमार ,सैयद अमीर अली ,कुमारी दीपाली सिन्हा, सुकेश कुमार दशरथ राम, सुदामा भगतआदि उपस्थित थे। सभी ने एक-एक पौधा लगाया और जीवन पर्यंत पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर पर्यावरण के अनुकूलता को लेकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर एसपी सिंह द्वारा वर्चुअल लेक्चर प्रस्तुत किया गया तथा नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के द्वारा आयोजित पर्यावरण क्विज में लगभग एक हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
