हरित पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं: एस पी , कहा विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी एक पौधे रोपण अवश्य करें


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास 

विश्व पर्यावरण दिवस पर एस पी कार्यालय में पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस मौके पर एस पी आशीष भारती के  द्वारा एस पी कार्यालय  परिसर में पौधेरोपण किया गया व  हरित पर्यावरण के प्रति पुलिस पदाधिकारियों व कर्मी को संकल्पित कराया गया । एस पी ने कहा की मानव जीवन हरित पर्यावरण के बिना संभव नहीं है । प्रत्येक मनुष्य को हरित पर्यावरण के लिए जागरूक रहना चाहिए और प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधे रोपण कर उसकी रक्षा करनी चाहिए । कहा कि  विश्व पर्यावरण दिवस पर  हरित पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए । कहा कि  देश का कुल वृक्षावरण 95,027 वर्ग कि. मी. आकलित किया गया है जोकि, देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.89% है। देश का कुल वन एवं वृक्षावरण 8,07,276 वर्ग कि.मी है ।वहीं बिहार में वन क्षेत्र 7.75 प्रतिशत है जिसे आज ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की आवश्कता है मौके पर ए एस पी संजय कुमार व अन्य पुलिस पधाधिकारी   उपस्थित थे ।