लॉटरी कारोबारी के घर औरंगाबाद पुलिस ने की छापेमारी


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी।रोहतास 

डेहरी अनुमंडल थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ले में वर्षो से रह रहे अपने आप को समाजसेवी घोषित कर समाज का रहनुमा बन बैठे है समाजसेवी के नाम पर कितने लोग को लॉटरी के जाल में फशा कर लॉटरी को चला रहे है  लॉटरी के चकर में कितने लोग अपने घर को बर्बाद कर रहे है वही बताया जाता है की डेहरी बारह पत्थर मोहल्ले में रहकर अंतर जिला स्तर पर अवैध करोवार व अवैध लॉटरी कारोबार करने के मामले में औरंगाबाद की पुलिस ने लॉटरी कारोबारी पवन झुनझुनवाला के घर छापेमारी की। करीब एक घंटे तक पुलिस की चली छापेमारी के बावजूद पवन झुनझुनवाला पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार एक माह पूर्व दाउदनगर थाना की पुलिस ने अवैध लॉटरी के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लॉटरी धंधेबाज ने पुलिस को बयान दिया बताया जाता था, कि बारह पत्थर निवासी लॉटरी कारोबारी पवन झुनझुनवाला डेहरी में रहकर कई जिलों में लॉटरी का कारोबार करता है। जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार कि शाम दाउदनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम ने पवन झुनझुनवाला के आवास पर छापेमारी की। दाउदनगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पवन झुनझुनवाला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई है। किंतु वह फरार हो गया। उसके अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।