पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
पार्क को नया लुक देने की तैयारी में जुटा नगर परिषद
नाबार्ड रूरल मार्ट की टीम ने किया पार्क का निरीक्षण
डेहरी। रोहतास
करीब 7 माह से अपने निर्माण कार्य की बाट जोह रहे नगर परिषद के तहत बन रहे एनीकट पार्क को आधुनिक तरीका से विकसित करने के लिए नगर परिषद ने योजना बनाई है। इसके लिए नाबार्ड रूरल मार्ट का एक कंसलटेंसी ने बुधवार को एनीकट पार्क पहुंचकर पार्क स्थल का जायजा लिया। साथ ही पार्क आधुनिकीकरण की डीपीआर तैयार की है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में पार्क को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। कंसलटेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पार्क में कई अन्य प्रकार के झूला, पानी, बिजली, वृक्षारोपण, मनोरंजन के लिए स्थान, संगठित हरित पट्टी, वन का अच्छादन किया जाना है। इसके अलावा नागरिकों को बैठने के लिए स्थाई रूप से कुर्सी, पूरा संग्रहण बीन, टिकट घर में सुरक्षा, प्रहरी सुरक्षा प्रहरी का आवास, पार्किंग हरित क्षेत्र, पार्क के चारों ओर पौधारोपण तथा आधार भूत संरचना समेत जनहित से जुड़े अन्य सुविधाएं दी जाएगी। ईओ कुमार ऋत्विक ने बताया कि वन विभाग द्वारा पार्क में औषधीय पौधों के साथ-साथ अन्य प्रकार का वृक्षारोपण व अन्य कार्य किए जाएंगे। हालांकि पार्क का स्वामित्व नगर परिषद के पास होगा। इसे लेकर उन्होंने कई प्रकार के अफवाहों को खारिज भी किया है।
