मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):-
बारूण के हाथीखाप निवासी स्व. भिखारी राम के पुत्र वीरेंद्र कुमार को बीपीएससी परीक्षा में 201 वां रैंक लाने पर नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह एवं राजद प्रदेश सचिव डॉ चंदन कुमार ने बुके और अंग वस्त्र देकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया ,बीरेन्द्र को आपूर्ति विभाग प्राप्त हुआ है। विधायक ने कहा कि इनके सफलता से हमारे प्रखंड और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है । इन पर पूरे जिले को नाज है ,डॉ चंदन कुमार ने इनके बड़े भाई जितेंद्र कुमार के हौसले को सलाम करते हुए कहा कि माता पिता का साया सर से उठ जाने के बाद जितेंद्र कुमार औरंगाबाद के कर्मा रोड में अंडा बेच कर और बैग की सिलाई कर अपने घर को चलाते थे, इसके साथ अपने भाई विरेंद्र कुमार को सदैव पढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहते थे। इनके परिवार से मेरा घरेलू सम्बन्ध रहा है। जितेंद्र अपने तीन भाइयों के साथ औरंगाबाद में पूरी जिम्मेवारी लेकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। इस अभाव भरी जिंदगी में इनके इस सफलता से जिले में अन्य युवाओं को भी प्रेरणा लेने की जरूरत है।
