मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):-
सोन नदी से अवैध खनन को लेकर बारूण पुलिस के द्वारा लगातार सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है और अवैध बालू के साथ ट्रैक्टरों को पकड़ा जा रहा है। सोमवार को बारूण थाना क्षेत्र के विभिन जगह पर सीओ बसंत कुमार राय और थानाध्यक्ष राजकुमार व अपने पूरे दल बल के साथ बारूण दाउदनगर सड़क से सट्टे विभिन जगहों पर छापेमारी की गयी। उसी क्रम में गठौली से अवैध बालू के साथ तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गठौली से सट्टे सोन दियारा से नदी से अवैध तरीके से बालू खनन करने की सूचना मिल रही थी,जिसके आलोक में छापेमारी के क्रम में अवैध बालू के साथ तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। पुलिस को देखते ही तीनो ट्रैक्टरों के चालक भाग गए। ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए आज्ञत मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
