मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):-
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बारूण के द्वारा थाना भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें विश्व मे खतरनाक कोरोना महामारी से बचाव के लिए दिन रात एक करके लगातार मेहनत करने वाले प्रखंड के पदाधिकारियों को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकरी आशुतोष कुमार, अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय,थानाध्यक्ष राजकुमार, एस आई अरविंद सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ धमेंद्र कुमार,चिकित्सा प्रबन्धक मनीष कुमार, लेखापाल प्रवीण कुमार सहित पत्रकार दैनिक जागरण आचार्य मयंक शास्त्री, दैनिक भास्कर के राजू कुमार, प्रभात खबर के सौरभ कुमार को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान सभा को संबोधित करते हुए अभाविप के वरीय कार्यकर्ता संजीत कुमार ने अपने प्रखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करोना वरियर्स के रूप में पदाधिकारीयो एवं कर्मियों की सराहना करते हुए बताया कि प्रशासनिक पदाधिकरी हों, चाहे स्वास्थ्य से सम्बंधित पदाधिकरी एवं कर्मी या हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया बन्धु हों, सभी वैश्विक महामारी के दौरान अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया और दिन रात मेहनत कर प्रखंडवासियों को खतरनाक महामारी से बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हर किसी ने बिना डरे ,बिना छुट्टी लिए दिन रात ड्यूटी की है,जागरूक करने का कार्य किया है। जिससे हमें सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है,अपने प्रखंड सहित जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या न के बराबर है। संक्रमितों की कम संख्या का मुख्य कारण है। सही समय से जागरूकता, टीकाकरण एवं सकारात्मक प्रचार प्रसार है।
इस अवसर पर नगरध्यक्ष रंजन किंशु ,नगर मंत्री विकास कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री अनीश पांडेय, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु पांडेय, छात्रा प्रमुख अंजली पांडेय, एस एफ डी प्रमुख मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
