मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- एनसीसी उड़ान, के तत्वाधान में जिला नोडल पियूष कुमार ने 125 व्यक्ति को पहला डोज वैक्सीनेशन कराया जो कि प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में कराया गया। जिसके लिए जिला नोडल पियूष कुमार ने अपने टीम के साथ सभी व्यक्ति को पंक्तियों में लगा कर ,भीड़ नियंत्रित करते हुए आए सभी को वैक्सीनेशन कराया। यहां तक कि जिनसे वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन नही करा पा रहे है उसके लिए रजिस्ट्रेशन तक भी करवा रहे थे। पियूष कुमार ने बताया कि आज लगभग सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक वैक्सिनेशन व रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें से 125 व्यक्ति को टीकाकरण करवाया गया तथा वैसे लगभग 25 व्यक्ति को को वैक्सीन समाप्त होने के कारण वापस होना पड़ा,इन्हे कहा गया कि अगले दिन आईएगा वैक्सीन दिलायेगी। साथ ही साथ बारूण प्रखंड में तैनात कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स पुलिस कर्मी, होमगार्ड एवं अन्य इस महामारी में कार्यरत सिविल स्टाफ को इस सर्वव्यापी महामारी में कर्तव्य पर डटे रहने के लिए हौसला एवं आभार भी जताया। बारूण क्षेत्र में अगर किसी जरूरतमंदों जो 45 वर्ष से उपर, वृद्ध व्यक्ति अथवा असहाय को वैक्सीनेशन की आवश्यकता है। इसके लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कहा कि 06122- 219241 पर सम्पर्क कर सकते हैं। कहा कि हम पांच की संख्या में बारूण में अपनी सेवा दे रहे है और अब हमारा उद्देश्य है सुदूर गांव में अवस्थित ग्रामीण इलाकों में अपनी सेवा को जन जन तक पहुंचा सके ताकि इस वैश्विक महामारी में हम लोगो कि मदद कर सके। कहा की हमारे सदस्यों के द्वारा एक अभूतपूर्व कार्य समाज के प्रति किया जा रहा है। जो मानवीय मूल्यों को निखारता है। साथ ही साथ विभिन्न फ्रंटलाइन वर्कर, पुलिस, डॉक्टर, नर्स आदि का धन्यवाद भी किया जो लगातार देश हीत में कार्य कर रहे है।
