अमर शहीद संतोष साव की मनाई गई 5वीं शहादत दिवस


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- बारूण प्रखंड के टेंगरा गांव में अमर शहीद संतोष साव की 5वीं पुण्यतिथि के रूप में शहादत दिवस मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि सह लोजपा नेता विजय कुमार सिंह ने तिरंगे फहरा कर सलामी दी एवं अमर शहीद संतोष साव के चित्रो पर माल्यार्पण किया गया।  विजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे बारूण प्रखंड के गौरव थे शहीद संतोष साव। देश सेवा में अपने प्राण को दाव पर रख कर देश सुरक्षा में शहीद हो गए। ऐसे वीर योद्धा को हमें नमन करना चाहिए। कहा कि टेंगरा गांव के एक गरीब परिवार किसान परिवार में 15 जनवरी 1984 ई. में जन्म लिये संतोस साव के बाल्यकाल में ही इनके पिता अवधेश साव के साया छुट गया था।  इनकी मां देवंती देवी ने किसी तरह अपने बच्चे को पाल पोषकर बड़ा की। कहा कि कड़ी मेहनत करने वाले संतोष साव 2008 में फौज में बहाल होकर देश सेवा में जूट गए। फिर इनकी शादी आशा देवी से हुआ और तीन संतान के पिता बने।  लेकिन विधि ने करवट ली और पंपोर में  25 जून 2016 को हुए दुश्मनों के मुठभेड़ में देश रक्षा करते हुए संतोष साव शहीद हो गए। कहा कि इनके छोटे-छोटे बच्चे है,जिनका पालन उनकी मां के द्वारा ही किसी तरह से हो रहा है। मौके पर उपस्थित भोला पासवान, प्रसिद्ध सिंह,दिनेश कुमार सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी,मानवाधिकार के उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता के साथ अन्य कई ग्रामीण लोगो ने श्रद्धांजलि  दी।