मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
औरंगाबाद:- जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल के निर्देशानुसार जदयू के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह जी की उपस्थिति में आज युवा जदयू के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता जी के द्वारा 11 प्रखंड अध्यक्ष, 6 विधानसभा प्रभारी, 2 नगर अध्यक्ष का लिस्ट जारी किया गया। जिसमें रफीगंज विधानसभा प्रभारी के रूप में ऋषिकेश कुमार को नियुक्त किया गया ऋषिकेश कुमार ने बताया कि पार्टी ने मुझे जिस विश्वाश और उम्मीद के साथ दायित्व सौंपा है उस पर मैं खरा उतरूंगा और पूरे लगन और मेहनत से पार्टी के लिए काम करूंगा। उन्होंने पार्टी के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश महासचीव धर्मेंद्र सिंह रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक अशोक कुमार सिंह महिला ज़िला अध्यक्ष डॉ निशा सिंह, युवा जदयू ज़िला अध्यक्ष अनिल मेहता, आनंद वैभव, रफीगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, वर्मा सहित सभी बधाई शुभकामनाएं देने वाले अपनें सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
