गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/रोहतास
17 जून को मौडीहा मध्य विद्यालय में टीकाकरण संपन्न हुआ। टीकाकरण के दौरान चिकित्साकर्मियों ने सैकड़ों ग्रामीणों को टीकाकरण किया। टीकाकरण के बाद लोग अपनी खुशी का जबर्दस्त तरीके से इजहार कर रहे थे। टीकाकरण केंद्र से निकलते ही कोई सेल्फी ले रहा था, तो कोई दूसरा डोज कब मिलेगा इसकी जानकारी लेने में मशगूल दिख रहा था, तो कई फिर नब्बे दिन बाद यही टीकाकरण होगा, यह जानना चाह रहा था। अधिकांश युवा फेसबुक, वॉट्सएप के साथ ट्विटर और इस्टाग्रम पर अपने फोटो शेयर कर रहे थे। यह देखकर ऐसा महसूस हो रहा था कि लोग टीका उत्सव मना रहे हो। वही कोविड रेस्पॉन्स कॉर्डिनेशन कमेटी के प्रयास द्वारा टीका लेने वालो का स्वागत करते हुए उन्हें मास्क दिया जा रहा था। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के छात्र साक्षी गोपाल लोगो से अपील कर रहे थे कि दूसरा डोज निर्धारित अवधि के बाद अवश्य लेे, दवाई के साथ मास्क और शारीरिक दूरी का पालन वाली कड़ाई जरूरी है।
बारिश के मौसम ने थोड़ा आवागमन तो अवरुद्ध किया था पर लोग खूब आए और टीका लगवाए। ये टीकाकरण की सफलता है और कोरॉना की हार है। बंदी अधिकार आंदोलन के संतोष उपाध्याय ने कहा कि सरकार के साथ समाज की बड़ी जिम्मेवारी कोराना महामारी के संक्रमण से विजय हासिल करने के लिए हर व्यक्ति को आगे बढ़ कर टीका लगवाना चाहिए। तभी भारत इस महामारी से निपटने में कामयाबी हासिल करेगा। इस मौके पर बरावा कला के मुखिया ददन पासवान भी फोन कर लोगो को टीकाकरण के लिए बुलाते देखे गए। इस टीकाकरण केंद्र पर शिवपुर, अहरावं की ग्रेजुएट खुशबू कुमारी अपने पूरे परिवार के साथ बड़े उत्साह से टीका कराने आई। खबर लिखे जाने तक 110 लोगों को टीका पड़ चुका था। मौके पर मध्य विद्यालय के अध्यापकगण के अलावा रजनीश उपाध्याय एडवोकेट, राजीव रंजन आदि उपस्थित रहे।
