गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
4178 लीटर विदेशी व 27 लीटर देसी शराब जप्त
डेहरी/रोहतास
रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देशानुसार रोहतास पुलिस द्वारा अपराधियों, शराब तस्करों आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिर्फ 1 दिन अर्थात 15 जून को जिले में कुल 22 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वही तीन वारंट का निष्पादन भी किया गया है। साथ ही 4 अवैध बालू लदा ट्रैक्टर, एक अवैध बालू लदा ट्रक, एक शराब लदा ट्रक, 27 लीटर महुआ शराब एवं 4177. 98 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। यातायात नियमों का पालन कराने हेतु और कोरोना गाइडलाइन के पालन कराने हेतु कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों के आलोक में वाहन चेकिंग के दौरान कुल 220 वाहनों की जांच की गई। जिसमें यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 33 वाहनों से 24500 रूपये एवं मास्क चेकिंग के दौरान 68 व्यक्तियों से कुल 3400 रुपये की वसूली की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अमझोर, बड्डी, डेहरी नगर, करगहर, डेहरी मुफस्सिल, दिनारा, चेनारी, सासाराम मुफस्सिल, शिवसागर, बिक्रमगंज, सासाराम नगर, अनुसूचित जाति/ जनजाति, डेहरी नगर एवं दरिहट थाना से संबंधित थे।
