रोहतास पुलिस की कार्रवाई, कई अभियुक्त गिरफ्तार


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

रोहतास पुलिस, पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के नेतृत्व में लगातार बड़ी बड़ी कार्रवाई कर रही है। जिसके अंतर्गत कई लंबित मामलों का निपटारा भी फटाफट अंदाज में हो रहा है तथा कई वर्तमान कांडों के अपराधी भी पकड़े जा रहे हैं। रोहतास पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी के तहत 17 जून को रोहतास पुलिस ने जिले के विभिन्न थानो से लंबित व वर्तमान कांडों के 16 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही लगभग 18 लीटर देसी शराब व 14 लीटर विदेशी शराब को भी जप्त किया है। अभियुक्तों के गिरफ्तारी के दौरान एक मोटरसाइकिल, 1500 शराब का रेपर व ढक्कन भी बरामद किया है। वही कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों के आलोक में वाहन जांच के दौरान 51 वाहन से ₹42500 व मास्क के चेकिंग के दौरान 42 व्यक्तियों से ₹2100 शमन की राशि वसूल की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त इंद्रपुरी, तिलौथू, राजपुर, सासाराम नगर, महिला थाना, सूर्यपुरा, बड़हरी, डेहरी नगर, डेहरी मुफस्सिल थाना से संबंधित थे।