आवास योजना का राशि गबन करने वाले की नीलामी पत्र जारी

 

दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास


डेहरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आवास योजना का लाभ उठाकर आवास नहीं बनाने वालों के विरुद्ध नीलामी पत्र जारी की है। जिसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी है। सूचना के अनुसार डेहरी प्रखंड अंतर्गत आवास योजना के ऐसे लाभुक जिन्होंने योजना का प्रथम व द्वितीय किस्त उठा लिया है लेकिन आवास नहीं बनाया है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के अंतर्गत उनके विरुद्ध नीलामी पत्र जारी की गई है। ऐसे लोगों की संख्या पूरे प्रखंड स्तर पर सात है। जिसमें नावाडीह की संध्या देवी, पहलेजा के राम नारायण सिंह, शिवपुर के हरेंद्र सिंह, शिवपुर के धनजी रजवार, देवरिया के चुनमुनिया देवी, देवरिया के तारा देवी व सुजानपुर के नवरंगी शाह शामिल है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से बताया कि सरकार की धनराशि गमन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।