महिला थाने ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

गौतम कुमार की रिपोर्ट ;- 

डेहरी/रोहतास 


डेहरी महिला थाने की पुलिस ने महिला थाना कांड संख्या 59/ 2019/ के नामजद आरोपी अजय नायक जो काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही थी। जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली कि उक्त युवक घर पर आया हुआ है सूचना के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि प्रताडना के आरोपी को शुक्रवार की देर शाम को तिलौथू उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर पकडा गया है। उक्त युवक पर आरोपी के गांव की एक महिला ने मारपीट और प्रताडना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराई थी। गिरफ्तार तिलौथू निवासी मनोज नायक के पुत्र अजय कुमार नायक को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।