मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- अंचल संबंधित कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय की अध्यक्षता में राजस्व कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें अंचल कार्यालय में लंबित आवेदनों के निपटारा एवं राजस्व वसूली कार्य में तेजी लाने पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर सीओ ने कहा कि अंचल से जुड़े कोई भी काम लंबित न रहे, इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंचल क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकत है। साथ ही अंचल कार्यालय में सत्यापन के लिए जाति-आय, आवासीय प्रमाण-पत्र के लंबित कार्यों में तेजी लाएं। सभी कर्मचारी ध्यान रखें कि कोई भी विद्यार्थी का या फिर नौकरी संबंधित कार्यों के लिए जाति-आय, आवासीय प्रमाण-पत्र बनाने में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।साथ ही कहा कि समय सीमा के अंतर्गत ही दाख़िलाखारिज के मामलों का निष्पादन करे। साथ ही राजस्व की निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर सहायक धीरेंद्र कुमार,मुकेश कुमार,अबरार हसन, अशोक मेहता,शांति कुमारी,जय कुमार,विनय कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।
