अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्काउट प्रशिक्षण केंद्र में चला योगाभ्यास


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड औरंगाबाद के द्वारा जिला प्रशिक्षण केंद्र बभंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनिवास कुमार जिला संगठन आयुक्त के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें जिले भर से काफी संख्या में स्काउट-गाइड, रोवर -रेंजर, यूनिट-लीडर ने भाग लिया। श्रीनिवास कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का शुरूआत स्काउट गाइड प्रार्थना से किया गया। तत्पश्चात इस अवसर पर अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार तथा विभिन्न प्रकार के आसन किये गए।  कहा कि स्वास्थ का तात्पर्य बीमारी की अनुपस्थिति नहीं हैं। यह जीवन की गतिशीलता हैं जो बताती हैं कि आप कितने ख़ुशी, प्रेम और ऊर्जा से भरे हुए हैं। योग हमे बैठने का तरीका, प्राणायाम तथा ध्यान संयुक्त रूप से सिखाता हैं। नियमित रूप से अभ्यास करने वाले को असंख्य लाभ प्राप्त होते हैं। उनमें से कुछ लाभ हैं जैसे-स्वास्थ में लाभ,मानसिक शक्ति, शारीरिक शक्ति, शरीर की टूट फूट से रक्षा, शरीर का शुद्ध होना आदी। इस कार्यक्रम में स्काउट मास्टर अमित रंजन भास्कर, गाइड कैप्टन मनोरमा कुमारी, पूनम कुमारी, स्मृति कुमारी, नेहा कुमारी, अलीशा कुमारी, संतोष कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार, शुभम कुमार, आयुष कुमार, अमन कुमार, गुड्डू कुमार के साथ कई स्काउट ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।