रिसियप के अमरपुर गांव में वज्रपात से छत पर खेल रहे एक बालक की मौत, एक घायल

 

मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

औरंगाबाद:- रिसियप थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में सोमवार को छत पर खेल रहे दो बच्चे में से एक की वज्रपात से मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया। बताया जा रहा है कि अमरपुर गांव निवासी धनंजय मेहता का पुत्र पीयूष कुमार 9 वर्ष तथा सुनील मेहता का पुत्र विशाल कुमार 7 वर्ष अपने छत पर खेल रहा था। बारिश का मौसम होने के कारण अचानक वज्रपात हुआ और दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने बच्चों की हालत देख तत्काल उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद ले गए जहां इलाज के दौरान पीयूष की मौत हो गई। दूसरा घायल बच्चे विशाल का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि विशाल भी बुरी तरह घायल है और उसकी हालत नाजुक है। दो मासूमों पर वज्रपात से गांव में मातम छाया हुआ है। उक्त गांव निवासी धनंजय मेहता व सुनील मेहता के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। माता-पिता के आंखों के आंसू थम नहीं रहे हैं वही गांव में जिसने भी पीयूष की मौत की बात सुनी उनकी आंखें भीग आई। इस संबंध में रिसियप थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि रिसियप टोले अमरपुर में वज्रपात की घटना हुई है। घटना के बाद घायल बच्चों को औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है।