लोजपा पार्टी को तोड़ने वालों को कभी भी जनता माफ नहीं करेगी : विजय कुमार सिंह


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- 

लोकजन शक्ति पार्टी में चल रहे चाचा पशुपति कुमार पारस बनाम भतीजे चिराग पासवान विवाद में चिराग पासवान को एक के बाद एक करते हुए झटके देने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। पार्टी के संसदीय दल के नेता का पद लेने के बाद अब चिराग से पार्टी के अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष का पद लेने की तैयारी तेज हो चली है। जो पशुपति कुमार पारस के इरादे नकाम साबित होंगे। यह बात बारूण उपप्रमुख प्रतिनिधि सह लोजपा पूर्व प्रत्याशी नवीनगर विधानसभा के  विजय कुमार सिंह ने बताया। कहा कि अब चिराग़ पासवान को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने की तैयारी की बात चल रही है। सुचना मिली की पशुपति कुमार पारस व अन्य सांसद पटना में जल्द ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में चिराग़ पासवान की जगह पशुपति कुमार पारस को राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाने की सम्भावना है। इसके लिए कार्यकारिणी के सदस्यों से संपर्क साधा जा रहे है। अगर ऐसा हुआ तो लोजपा पाटी के लिए संकट का विषय है। अपने युवा सम्राट चिराग पासवान पर भरोसा है की पशुपति कुमार पारस के विचार को नाकाम हासिल कर देंगे। साथ ही लोजपा नेता विजय कुमार सिंह ने यह भी कहा कि सांसद टूटने से क्या होगा? बिहार की जनता चिराग पासवान के साथ है। हमलोग चिराग पासवान के साथ हैं। युवा चिराग पासवान के है। हमलोग नया सांसद बना लेंगे। पार्टी को तोड़ने वालों को कभी भी जनता माफ नहीं करेगी। साथ ही विजय कुमार सिंह ने पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एक आवेदन देते हुए अपील किया कि पाटी की मजबूती के लिए पूर्व प्रत्याशी व जिलाध्यक्षों के साथ एक समिक्षा बैठक होना सुनिश्चित कराएं।