बारूण में 22 भूमिहीनों को अभियान बसेरा के तहत शिविर लगाकर दिया गया तीन- तीन डीसमिर जमीन


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- 

बारूण प्रखंड क्षेत्र के 22 भूमिहीनों को सोमवार को शिविर आयोजन कर अभियान बसेरा के तहत लाभुकों को जमीन का पर्चा दिया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल और डीडीसी अंशुल कुमार उपस्तिथ थे।दोनों पदाधिकारियों ने लाभुकों को बारी बारी से जमीन का पर्चा दिया।वही अधिकारियों ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन भूमिहीनों के बीच जमीन वितरण करने को लेकर काफी सजग और गम्भीर है। उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को चिन्हित कर के पर्चा दिया जा रहा है।वही बारूण प्रखंड में बहुत जल्द ही कोई भी गरीब परिवार भूमिहीन नहीं रहेगा। साथ ही कहा कि जिन लाभुकों भूमि दिया जा रहा है , उन सभी परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी का आवास भी बनवाया जाएगा।जो सम्बन्धित अधिकारी व कर्मी के देख रेख में बनाया जाएगा। साथ ही जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद भी जिनकी अपनी भूमि नही है वैसे लोगो को भी जमीन का पर्चा दिया जाएगा। इस शिविर के दौरान बीडीओ आशुतोष कुमार,सीओ बसंत कुमार राय, थानाध्यक्ष राजकुमार, अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने भी भूमिहोनो के बीच पर्चा का वितरण किया। अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी 22 लाभुकों को बारूण टोले चन्द्र बिगहा में खाता नम्बर 171 और प्लौट नम्बर 500 में प्रत्येक लाभुको को तीन तीन डीसमिल जमीन दिया गया है। मौके पर पर्यवेक्षक, सत्यप्रकाश, पंचायत सचिव मनोज सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी के साथ अन्य लोग मौजूद थे।