राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के पत्र के आलोक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास राजेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार विवेक कुमार सिंह के द्वारा शुक्रवार को 10 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सभी बैंकों के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की।
जिसमें सभी बैंकों को दिनांक 30 जून 2021 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार (लोक अदालत) में नोटिस जमा करने एवं सभी शाखाओं को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देने को कहा गया। सचिव द्वारा निर्णय लिया गया कि किसी का भी बैंक से संबंधित वाद हो तो वह संबंधित बैंक के शाखा में पहुंचकर अपने वाद का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व भी कर सकता है। सचिव के द्वारा बताया गया कि अपने अधीनस्थ सभी शाखाओं को भी व्यापक रुप से प्रचार-प्रसार करवाने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया है, ताकि उक्त तिथि को अधिक से अधिक पक्षकार पहुंचकर अपने वादों का निपटारा, सुलह समझौता के आधार पर करा सकें और लाभ उठा सके। वार्ता के क्रम में बैंक के उपस्थित पदाधिकारीगण के द्वारा आश्वासन दिया गया कि उक्त तिथि को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश एवं सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाइजर इत्यादि का पूर्णतः प्रयोग किया जाएगा।