दीपराज की रिपोर्ट ;-
पंचायत स्तर पर पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के समक्ष होगा गठन
डेहरी/ रोहतास
जिला पदाधिकारी रोहतास के ज्ञापांक संख्या 1366 के निर्देश के आलोक में एवं पंचायती राज बिहार पटना के अधिसूचना 2757 से बिहार राज्य त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओ यथा ग्राम पंचायत, ग्राम कचहरी एवं पंचायत समिति के आम चुनाव वर्ष 2021 के कतिपय तकनीकी कारणों एवं कोविड-19 के व्यापक प्रसार के कारण संपन्न न हो पाने के कारण परामर्श समिति के गठन के संदर्भ में निर्देश दिया गया है। जिसके तहत पंचायत स्तर पर विभिन्न तिथियों में पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के समक्ष परामर्श समिति का गठन किया जाना है। जिसके तहत प्रखंड के अंतर्गत सभी पंचायतों को अलग-अलग समय अवधि तथा जगह निश्चित किया गया है। जिससे पंचायत स्तर पर विकास के कार्य अवरुद्ध न हो सके। निश्चित तिथि के अंतर्गत बरॉवकला, मझियाॅव, दरिहट, गंगोली पंचायत में 25 जून, बेरकप, जमुहार, पहलेजा पंचायत में 26 जून, मथुरी, दहाऊर, पथपुरा पंचायत में 28 जून और भैसहा, चकन्हा, भलुआडी पंचायत में 29 जून की तिथि सुनिश्चित की गई है।
