पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
डेहरी।रोहतास
करीब 15 वर्षों से पार्टी व सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहने वाली पूर्व पार्षद सुभाष नगर निवासी शोभा चंद्रवंशी को जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। गुरुवार की शाम प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा जारी सूची में डेहरी की एकमात्र जदयू नेत्री शोभा चंद्रवंशी को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। बताते चलें कि शोभा चंद्रवंशी लगातार 10 वर्षों तक डेहरी नगर परिषद में बतौर वार्ड पार्षद कि जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। पूर्व में पार्टी की विभिन्न पदों पर कार्य करने के साथ-साथ संगठन हित में जिला स्तर पर उनकी अहम भूमिका बताई जाती है। शुक्रवार को पटना से डेहरी पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया है तथा उम्मीद जताई है कि शोभा चंद्रवंशी के प्रदेश महासचिव बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। बधाई देने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, अकोढ़ी गोला प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, जदयू नेता दीपक शर्मा, आभा सिंह समेत अन्य शामिल थे।
