पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
लॉक डाउन 4 में सभी दुकानों को खुलने से व्यवसायियों में खुशी
अब 2 बजे तक खुलने लगी विभिन्न प्रकार की दुकानें
डेहरी।रोहतास
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण करीब डेढ़ माह से विभिन्न प्रकार के दुकानें बंद थी। दूध,दवा,सब्जी व राशन दुकान ही 4 घंटे के लिए खुलते थे। यही कारण था कि जहां व्यवसाई वर्ग में इस बात की बेचैनी थी कि लॉकडाउन में उनका व्यवसाय बंद होने से आर्थिक संकट आया है। साथ ही 10 बजे के बाद से बाजार में सन्नाटा छाया रहता था। इसी बीच राज्य सरकार ने 2 जून से अन्य सभी तरह की दुकानों को खोलने के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया। जिसके तहत सुबह 6 बजे से 2 बजे तक विभिन्न प्रकार के दुकानें खोल दी गई है। व्यवसाई उज्जवल अग्रवाल,बबल कश्यप,रवि कुमार आदि का कहना है कि सुबह 6 बजे से दिन के 2 बजे तक सभी प्रकार की दुकानों को खोलने व जारी गाइडलाइन के बाद दुकानदारो भाइयों में खुशी है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शहर में खुले हुए दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकांश दुकानों में सोशल डिस्टेंस सैनिटाइजर व मास्क का उपयोग देखा गया। जिन दुकानों में गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। उन दुकानदारों को चेतावनी दी गई। जिसके बाद अन्य सभी दुकानदारों द्वारा गाइडलाइन का पालन किया गया। इधर बाजारों में भी दिन के 2 बजे तक चहल पहल देखा गया। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन 4 में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत दुकाने खोली गई है। गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर कारवाई होगी।
