रिजवान फिरदौस बने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास

16 जून को  अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डिहरी के पद पर श्री रिजवान फिरदौस ने प्रभार ग्रहण किया। श्री फिरदौस इससे पहले सासाराम अनुमंडल में अपर अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना के अधिसूचना 5360 दिनांक 24-5-2021 के द्वारा इनका पदस्थापन आज अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर आसीन हुए हैं। उन्होंने कहा कि लंबित सभी मामले को तत्काल निष्पादन किया जाएगा तथा शिकायत निवारण से संबंधित सभी सारे कार्य विधि पूर्वक नियमित रूप से संचालित होंगे।