भूमि विवाद निपटारे को लेकर एसडीएम ने की अहम बैठक थाने से लेकर एसडीएम कार्यालय तक में होगा भूमि विवाद निपटारा


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

डिहरी अनुमंडल अधिकारी प्रत्येक सप्ताह सभी अंचल के जमीन विवाद से जुड़े पांच-पांच गंभीर मामलों का निराकरण करेंगे। साथ ही प्रत्येक  थाना अपने स्तर पर हर शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करेंगे। डिहरी अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षो की  बैठक कर भूमि विवाद निराकरण हेतु कई निर्देश दिए। जिसमें अनुमंडल अधिकारी ने अनुमंडल क्षेत्र के तमाम अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर भूमि विवाद संबंधी मामलों की समीक्षा की जाए। साथ ही प्रत्येक अंचल से कम से कम पांच गंभीर भूमि विवाद से जुड़े मामलों का अनुमंडल पर अग्रसारित करे, ताकि उनका निष्पादन अनुमंडल स्तर से हो सके।

अनुमण्डलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामले की तत्काल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में निपटारा की जाए। ताकि आपसी तनाव न हो सके। उन्होंने यह  भी कहा कि विधि व्यवस्था खासकर भूमि विवाद से ही  उतपन्न होती है।  इस पर अंकुश लगाने हेतु सरकार पूरी तरह तत्पर है। इस मामले में कोताही बरतने  वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।