डेहरी बाजार में दर्जनों दुकानें हुए सील



 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने को लेकर राज्य सरकार द्वारा आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके तहत जिला प्रशासन व जिलाधिकारी शहर के सभी दुकानों को सप्ताह में निश्चित दिन खोलने की अनुमति दी है लेकिन कुछ दुकानदार का मनोबल इतना बड़ा हुआ है कि वह सरकार के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए प्रतिदिन दुकान खोलने पर आमादा है। जिसकी सूचना जिला प्रशासन को हुई। सूचना के क्रम में जिला प्रशासन ने शहर के सभी क्षेत्रों का दौरा किया। दौरा के दौरान उन्होंने लगभग 20 दुकानों को खुला पाया। जो जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना थी। जिसके तहत जिला प्रशासन ने शहर के 13 बड़े प्रतिष्ठान सुहागन ज्वेलरी डेहरी बाजार, आर्य इलेक्ट्रॉनिक्स डेहरी बाजार, मुन्ना बरतन भंडार हनुमान मंदिर डेहरी बाजार,  मां बरतन भंडार हनुमान मंदिर डेहरी बाजार, लकी बरतन भंडार हनुमान मंदिर डेहरी बाजार, कामधेनू स्वीट्स डेहरी बाजार, संतोष स्वीट्स स्टेशन रोड, राज नंदिनी स्वीट्स डेहरी बाजार, कामधेनु ड्राई फूड डेहरी बाजार, मुस्कान इंटरप्राइजेज डेहरी बाजार, सिन्हा कम्युनिकेशन स्टेशन रोड, गीतांजलि मोबाइल शॉप स्टेशन रोड, रोहतास इंटरप्राइजेज स्टेशन रोड को सील कर दिया है तथा कुछ दुकानों से जुर्माना वसूल किया गया है क्योंकि यह दुकान घर में स्थित हैं तथा घर में जाने का मुख्य मार्ग इन्हीं दुकानों से होता हुआ था। दुकान को सील कर देने के उपरांत घर के अंदर आना जाना मुश्किल हो जाता, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने उन दुकानों से जुर्माना राशि लेकर भविष्य में आदेश का पालन करने का हिदायत देते हुए छोड़ दिया। वे दुकान तनिष्का ज्वेलर्स डेहरी बाजार, पूजा ज्वेलर्स बाबूगंज मोड़, स्वर्ण वाटिका ज्वेलर्स बाबूगंज मोड़, गोकुल मिष्ठान भंडार डेहरी बाजार, मधुपर्क स्वीट्स डेहरी थाना मोड़, अटैची सेंटर थाना चौक, भारत फर्नीचर पाली रोड थे।