गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के देव पडसर गांव के गांव के निवासी सरिता देवी ने रोहतास एसपी से न्याय की गुहार लगाई ,दिए गए आवेदन में बताइए कि मेरी शादी अमझोर थाना क्षेत्र के ग्राम रोपहथा के निवासी पूर्णमासी प्रजापति के पुत्र अनिल कुमार प्रजापति के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मेरी शादी दिनांक 4/5/2018/ को शादी संपन्न हुआ था, शादी के एक साल के बाद मेरे पति अनिल प्रजापति, सास हिरामुनी देवी, ससुर पूर्णमासी प्रजापति सुरेंद्र प्रजापति ,कृष्णा प्रजापति ,ससुराल के लोगों ने मुझ से कहा तीन लाख रुपये कारोबार करने के लिए तथा एक सोने के चैन और एक मोटरसाइकिल अपने मां बाप से मांग कर लाओगी तो तुम्हें घर में रहने दिया जाएगा ,और नहीं लाने पर मैं दूसरा शादी कर लूंगा जबकि मेरे पति से एक 2 साल की बच्ची ,है एक 3 माह का बच्चा है, जब मैंने कहा कि मेरे पिताजी एक किसान है गरीब हैं इतना पैसा आप लोगों को कहां से देंगे लोगों ने कहा कि ज्यादा चलाक बनोगी तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया,
