रोहतास पुलिस द्वारा एक दिन में 15 अपराध कर्मी गिरफ्तार

दीपराज की रिपोर्ट ;-


 डेहरी/ रोहतास

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देशानुसार रोहतास पुलिस द्वारा अपराधियों, शराब तस्करों आदि के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 24 घंटे में 15 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसकी सूचना रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने दी। साथ ही 7 अवैध बालू लदा ट्रैक्टर, एक कार, एक बोलेरो, तथा 57.3 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ ही सात वारंट का निष्पादन भी किया गया है। यातायात नियमों के पालन कराने हेतु एवं कोविड-19 के फैलाव को रोकने के दिशा निर्देश के आलोक में वाहन चेकिंग के दौरान 73 वाहन से ₹64500 व मास्क चेकिंग के दौरान 111 व्यक्तियों से 5550 रुपए शमन की राशि वसूल की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त चुटिया, अगरेर, इंदरपुरी, चेनारी, शिवसागर, नटवार, रोहतास थाना से संबंधित थे।